..शबाश अमृतसर ग्रामीण पुलिस…..सैल्यूट है आपके प्रयासों पर…..’ISI’ की ‘PUNJAB’ को दहलाने की कोशिश नाकाम…जाने, कहां से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा…?

HEAVY-WEAPONS-RECOVERED-BY-CIA-ASR-SNE-NEWS-IMAGE

क्राइम रिपोर्टर.अनिल भंडारी.अमृतसर.चंडीगढ़। 

SSP-VILLAGE-ASR-ALONGWITH-ANOTHER-POLICE-OFFICERS-TO-ADDRESSED-MEDIA-IMAGE-BY-SNE-NEWS

अमृतसर ग्रामीण पुलिस के हाथ एक बहुत बड़ी सफलता लगी है। बताया जा रहा है कि एक विशेष टीम ने  पाकिस्तान से जुड़े एक क्रॉस-बॉर्डर हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पता चला है कि टीम ने भारत-पाक सीमा पर स्थित रावी नदी के समीप गांव घोनेवाल, PS रामदास से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। इस बात की पुष्टि, पंजाब पुलिस निदेशक (आईपीएस) डॉक्टर गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर की। 

DGP-TWEET-4.11.25

जाने..कितने हथियार बरामद हुए..?


जिला ग्रामीण पुलिस प्रमुख तथा अन्य पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते कहा कि उन्हें काफी भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए। इनमें 8 मैगज़ीन के साथ 2 AK-सीरीज़ असॉल्ट राइफल, 2 मैगज़ीन के साथ 1 पिस्टल (.30 बोर), 50 ज़िंदा कारतूस (.30 बोर) और 245 ज़िंदा कारतूस (7.62 mm) शामिल है। प्राथमिक, जांच में सामने आया कि पाकिस्तान आईएसआई पंजाब में इन हथियारों से बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन, पुलिस की विशेष टीम ने हथियारों का जखीरा बरामद कर, उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। 

उन्होंने बताया कि उनकी टीम की इस तुरंत और सतर्क कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई है, खासकर सीमावर्ती इलाकों में पाक-समर्थित आतंकवादियों की बढ़ती गतिविधियों और गैंगवार की हालिया खबरों को देखते हुए।

आगे पीछे के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है

पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने आगे जानकारी देते कहा कि नेटवर्क के पिछले और अगले लिंक सहित पूरे नेक्सस का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।PunjabPoliceInd पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।

100% LikesVS
0% Dislikes