सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड………….POLICE को मिली बड़ी सफलता…..2 गैंगस्टर भारी मात्रा में असलहा सहित ARREST……बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर प्रदेश की सरकार से लेकर पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 2 दर्जन के करीब कथित गैंगस्टर तथा बदमाशों को गिरफ्तार किया। लेकिन, इस बार एजीटीएफ ने  2 कथित अपराधियों को भारी मात्रा में असलहा सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए अपराधी लारेंस तथा बराड़ के काफी करीबी बताए जा रहे है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। लंबे समय से ठिकाना बदल कर रह रहे थे। इस बात की पुष्टि, पंजाब पुलिस के निदेशक गौरव यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर की। 

डीजीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मनदीप ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल आरोपियों को ठिकाना मुहैया कराया था। इसके अलावा 2017 में उसने गैंगस्टर दीपक टीनू को भागने में भी मदद की थी। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ चंडीगढ़ और हरियाणा में हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, डकैती, शस्त्र अधिनियम के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों से 2 पिस्तौल व 12 कारतूस बरामद हुए हैं।  


प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों को उनके विदेशी-आधारित आकाओं द्वारा प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टरों की लक्षित हत्याओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।

100% LikesVS
0% Dislikes