वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पंजाब कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले लिए गए। मान सरकार ने 14239 टीचर्स को पक्का करने का फैसला लिया गया। 10 वर्ष साल या उससे अधिक सर्विस पूरी कर चुके 7902 टीचर्स को नियमित करने का फैसला लिया गया है।
इन्हें भी किया जाएगा पक्का
इसके अलावा 6337 ऐसे टीचर जिनकी सर्विस में गैप है, उनके सर्विस गैप को पूरा कर उन्हें भी पक्का किया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि 19 और 20 जून को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। जिसमें इन सभी फैसलों को पास किया जाएगा।
इस रिपोर्ट को मिली स्वीकृति
कैबिनेट में वॉटर एंड सैनिटेशन डिपार्टमेंट की 2021 की सालाना रिपोर्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा कैबिनेट में चिटफंड कंपनियों को लेकर अहम फैसला लिया गया है। इस एक्ट में नया प्रावधान किया गया। अब दोषी पाई जाने वाली कंपनियों के प्रबंधकों को 10 साल की सजा होगी।
अब मुआवजा हुआ 5 लाख
लावारिस पशुओं की वजह से होने वाले हादसों में सरकार पांच लाख का मुआवजा देगी। पहले मुआवजा एक लाख रुपये था। इसके अलावा 1832 नर्सों की भर्ती की जाएगी। 400 एमबीबीएस डॉक्टर भी भर्ती किए जाएंगे।

