हनी ट्रैप…..बड़े घर के लड़कों को फंसाने और उन्हें अश्लील वीडियो भेजने वाली इंस्टाग्राम स्टार जसनीत कौर गिरफ्तार

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो डालने के बाद बड़े घर के लड़कों को फंसाने और उन्हें अश्लील वीडियो भेजकर हनी ट्रैप में फंसाने वाली इंस्टाग्राम स्टार जसनीत कौर को पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि यूथ कांग्रेस नेता और यूथ कांग्रेस देहात का पूर्व प्रधान लक्की संधू उसका काफी करीबी है और हर काम में जसनीत की मदद करता था। इसके बाद थाना माडल टाउन की पुलिस ने कांग्रेस नेता लक्की संधू को भी नामजद कर लिया है। अब कमिश्नरेट पुलिस लक्की संधू का पता लगाने में जुटी है। लक्की संधू के कई कांग्रेस नेताओं से संबंध हैं और विधानसभा चुनाव से पहले वह हलका साहनेवाल से टिकट का भी प्रबल दावेदार था। उधर, लक्की संधू की महिला मित्र आरोपी जसनीत कौर को थाना माडल टाउन की पुलिस बुधवार को दोबारा अदालत में पेश करेगी।


संगरूर की रहने वाली है जसनीत


जसनीत कौर संगरूर की रहने वाली है और पिता की मौत के बाद वह इंस्टाग्राम पर सक्रिय हुई थी। पहले तो उसने नार्मल वीडियो डाले लेकिन ज्यादा व्यूज नहीं मिले तो उसने अश्लील वीडियो बनाकर डालना शुरू किया। इसके बाद लगातार उसके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ने लगी और व्यूज भी अच्छे आने लगे। उसने नौजवानों को ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। वह नौजवानों और बड़े कारोबारियों को उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करती थी और अपने फोटो और बाद में अश्लील वीडियो भेजने लगती थी।


ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करती थी


पूछताछ तथा जांच-पड़ताल में सामने आया कि जसलीन लड़कों को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करती थी। अगर कोई पैसे नहीं देता तो उसे लगातार धमकी भी दिलवाती थी। आरोपी जसनीत ने महानगर के कारोबारी गुरवीर सिंह को अपने जाल में फंसाना शुरू किया और ब्लैकमेल कर एक करोड़ मांगने लगी। गुरवीर ने पहले तो मोहाली में मामला दर्ज करवा दिया। गुरबीर का पीछा छोड़ने के बजाय जसनीत ने उसे गैंगस्टरों से धमकी दिलवानी शुरू कर दी। इसके बाद गुरवीर ने शिकायत थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी।

लक्की संधू का नाम आया सामने


इंस्टाग्राम स्टार जसनीत कौर को कमिश्नरेट पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया है। सूत्र बताते हैं कि पूछताछ में कांग्रेस नेता लक्की संधू का नाम सामने आया। पता चला कि है कि लक्की संधू के कई गैंगस्टरों से संबंध हैं। वह उन्हीं से फोन करवा कर धमकियां दिलाता था। अब पुलिस लक्की संधू की कॉल डिटेल भी निकालने में जुटी है।


पहले फोटो भेजती फिर चैटिंग कर फंसाती थी


जसनीत कौर उर्फ राजवीर काफी शातिर दिमाग की महिला है। सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो डालने के बाद जब वह अपना फोन चेक करती और फॉलोअर्स में से प्रोफाइल चेक कर मैसेज करती। पहले उसे फोटो भेजे जाते और उसके बाद चैटिंग की जाती थी। बाद में सामने वाले को जाल में फंसा कर पैसे मांगे जाते थे। जांच में यह भी पता चला है कि जसनीत के पास एक 75 लाख की बीएमडब्ल्यू कार भी है। इसके बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी है कि वह किसकी है और किसके पैसों से खरीदी गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes