SNE NETWORK.NANGAL/ANADPUR SAHIB.
नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान नंगल के जी ब्लॉक निवासी सौरभ के रूप में हुई है। वह कुरियर बॉय के तौर पर काम करता था और 2 छोटे बच्चों का पिता था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, श्री आनंदपुर साहिब की ओर से आ रहा एक ट्रक दूसरे ट्रक से आगे निकलने के प्रयास में ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान ट्रक ने माता बगलामुखी मंदिर में माथा टेककर चंडीगढ़ लौट रही एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के दौरान सौरभ सड़क किनारे अपनी बाइक पर खड़ा था। वह भी ट्रक और कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में कार के सभी एयरबैग खुल गए। कार में सवार महिला समेत 4 लोगों को चोटें आईं।
हादसे के बाद ट्रक चालक गणेश और बाइक सवार सौरभ को सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान सौरभ की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गणेश को प्राथमिक उपचार देने के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। कार में सवार घायलों को उपचार के लिए कहां ले जाया गया, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।
POLICE ने बताया कि घटनास्थल पर ट्रक पलटा हुआ था, कार को भी काफी नुकसान पहुंचा था और सड़क किनारे बाइक गिरी हुआ मिली। बाइक चालक सौरभ की मौत हो चुकी थी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###SHRI-ANADPUR-SAHIB###CHANDIGARH###ACCIDENT###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###ITLAY###FRANCE###

