एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
तपस्थान गुरुद्वारा मंजी साहिब (ऊना, हिमाचल-प्रदेश) में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी होला-मोहल्ला मनाया जा रहा हैं। मेला 27 फरवरी से आरंभ हो जाएगा। 9 मार्च को संपन्न होगा। देश-विदेश से संगत पहुंच रही हैं। लंगर से लेकर रहने की व्यवस्था की गई। इस बात की पुष्टि बाबा स्वर्णजीत सिंह ने की। अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 1 लाख के करीब संगत पहुंच रही हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से लेकर स्थानीय प्रशासन ने अभी से अपनी कमर कस ली। किसी प्रकार से कोई दिक्कत न आए, इसके लिए हर प्रकार के बंदोबस्त किए गए।
बाबा स्वर्णजीत सिंह ने एसएनई न्यूज़ से खास बातचीत में बताया कि प्रत्येक वर्ष तपस्थान गुरुद्वारा मंजी साहिब (ऊना) में होला-मोहल्ला उत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता हैं। यह परंपरा काफी प्राचीन हैं। देश-विदेश से संगत पहुंचती हैं। उनके लिए खास इंतजाम किए गए। कई प्रकार के लंगर की व्यवस्था की गई हैं। रागी-जत्थे अलग-अलग स्थान से पहुंच रहे हैं। प्रबंधक कमेटी द्वारा सभी सेवादारों की ड्यूटियां बांट दी गई। हर कार्य अनुशासनात्मक तरीके से आरंभ होगा।
इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम
मुख्य बाबा स्वर्णजीत सिंह ने बताया कि मेला 27 फरवरी को आरंभ हो रहा हैं। 7 फरवरी को निशान साहिब चढ़ाने की धार्मिक रस्म आरंभ होगी। पंजा साहिब प्रसाद 9 मार्च को संगत के बीच वितरित किया जाएगा। इसके लिए प्रबंधक कमेटी की तरफ से विशेष बंदोबस्त किया गया। प्रबंधक कमेटी ने अपील की कि अधिक से अधिक संगत , इस कार्यक्रम में शामिल हों।

