एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
रविवार से पंजाब में मौसम बदल जाएगा। 29-30 जनवरी को बारिश के आसार हैं। रात के तापमान में गिरावट आ सकती हैं। लगातार पहाड़ों में हो रही बर्फबारी तथा तेज बारिश के उपरांत पंजाब में तापमान काफी नीचे चला गए हैं। बठिंडा में तापमान शून्य के करीब 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। इससे मैदानी इलाकों में बारिश एवं पहाड़ों में बर्फबारी होगी। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए पंजाब में यलो अलर्ट भी जारी कर दिया। इसके उपरांत मौसम खुल जाने की संभावना भी जताई जा रही।
आज रहा मौसम साफ..यहां-यहां दर्ज किया इतना पारा
वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं पर विराम लगा। इससे शुक्रवार को मौसम साफ रहा। धूप खिली। इस बीच पंजाब में न्यूनतम तापमान फिर से नीचे चला गया है। अमृतसर में 3.3, चंडीगढ़ में 6.9, फिरोजपुर में 1.2, जालंधर में 4.7, लुधियाना में 6.8 और पटियाला में 5.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

