एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
बाबा बकाला से आप विधायक दलबीर सिंह टौंग की गाड़ी से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। हादसा, चंडीगढ़-जालंधर मुख्य मार्ग पर हुआ। विधायक भी घायल हो गए हैं। उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। विधायक की फॉर्च्यूनर गाड़ी स्विफ्ट कार से टकराई है।
विधायक दलबीर सिंह टोंग अपनी फॉर्च्यूनर कार (पीबी 02 ईजे -0039) से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। लंगड़ोआ बाईपास के पास हादसा हुआ है। स्विफ्ट कार में सवार बुजुर्ग दर्शन सिंह मजारी की मौत हो गई जबकि चालक बलवीर सिंह धमाई घायल है। इस दौरान विधायक की गाड़ी में सवार उनके पर्सनल स्टाफ के सदस्यों को भी मामूली चोट आई है। विधायक के पीए सरविंदर सिंह ने बताया कि विधायक ठीक हैं और उन्हें अमृतसर ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को खेतों से बाहर निकलवा दिया गया है।

