SNE NETWORK.AMRITSAR/JALANDHAR/LUDHIANA/CHANDIGARH.
पंजाब-चंडीगढ़ में घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें आज (7 जून) रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। 4 जिलों में 14.2kg वाला गैस सिलेंडर अब ₹1000 के करीब पहुंचने वाला है। इसमें लुधियाना में ₹969 और जालंधर ₹971.50, अमृतसर में ₹983, फरीदकोट में ₹979.50 का मिलेगा।
LPG सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए
इसी तरह मोहाली में 922.50 रुपए से बढ़कर 951.50 रुपए में मिलेगा। जबकि चंडीगढ़ में ₹922.50 से बढ़कर ₹951.50 का गैस सिलेंडर मिलेगा। तीन महीने में दूसरी बार LPG की कीमत बढ़ाई गई है। इससे पहले 7 मार्च को LPG सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है। सूत्रों के अनुसार, तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी ऊर्जा लागत और घरेलू बिक्री पर नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।###USA###CANADA###LPG-PRIZE-HIKE-NEWS###SWEDEN###IRELAND###CHINA###VIETNAM###INDIA###@

