AI जनरेटेड वीडियो…मुख्यमंत्री भगवंत मान को थप्पड़ मारते हुए दिखाया…PUNJAB की सियासत गरमाई

CM-BHAGWANT-MANN-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

भाजपा द्वारा जारी किया गया वीडियो। - Dainik Bhaskar

भाजपा द्वारा जारी किया गया वीडियो। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को थप्पड़ मारते हुए दिखाए गए AI जनरेटेड वीडियो को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया। AAP ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए BJP पर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

बीजेपी द्वारा शेयर किया वीडियो।

बीजेपी द्वारा शेयर किया वीडियो। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK..)

दिखाया गया गलत स्पेलिंग लिख रहें  CM MANN

वायरल विज्ञापन में दिखाया गया है कि एक सरकारी स्कूल के भीतर एक व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत मान को थप्पड़ मार रहा है। यह थप्पड़ इसलिए मारा गया क्योंकि शिक्षक बोर्ड पर सब्जियों (‘vegetable’) और हिरण (‘deer’) की गलत स्पेलिंग लिख रहा था।

‘पंजाब-विरोधी’ और ‘नफरत भरी मानसिकता’—AAP

आम आदमी पार्टी ने इस विज्ञापन का कड़ा विरोध करते हुए इसे ‘पंजाब-विरोधी’ और ‘नफरत भरी मानसिकता’ का प्रतीक बताया है। पार्टी का कहना है कि विपक्ष राजनीतिक फायदे के लिए मुख्यमंत्री के पद की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। यह वीडियो भाजपा की पंजाब इकाई द्वारा शेयर किया गया था, जिसका उद्देश्य राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर कटाक्ष करना था। हालांकि, एक चुने हुए मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारते हुए दिखाने वाले इस विज्ञापन की सोशल मीडिया पर भी तीखी आलोचना हो रही है। ###USA###UK###CANADA###AI###GENERATED###VIDEO###SLAPPED###CM###BY###MEN###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes