AIR-FORCE…..क्यों, मिग-21 को दी जा रही विदाई, वायुसेना में क्या रहा इसका महत्व, समझिए, खास रिपोर्ट में…..?

MIG-21-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

मिग-21 को चंडीगढ़ एयरबेस पर विदाई दी जाएगी। 26 सितंबर को होने वाले समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हो सकते हैं। आसमान में जब मिग-21 आखिरी उड़ान भरेंगे तो लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस उन्हें एस्कॉर्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि मिग-21 की जगह अब तेजस ही लेंगे।
तेजस के साथ-साथ उन्हें बधाई देने के लिए वायुसेना की राजदूत कही जाने वाली सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम भी पहुंच रही है। सूर्यकिरण चंडीगढ़ के आसमान में एक अद्भुत और खतरनाक जलवा दिखाएगी। यह एयर शो चंडीगढ़ के आसमान में जीवंत होगा, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।

तैयारियां शुरू 


उधर, वायुसेना की ओर से चंडीगढ़ में भी मिग-21 विमान को विदाई देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए एक फाइनल रिहर्सल भी आयोजित की जाएगी। रक्षा विशेषज्ञ खुशबीर सिंह दत्त बताते हैं कि चूंकि यह विमान काफी समय तक इंडियन एयरफोर्स का हिस्सा रहा है इसलिए इसके वायुसेना कर्मी और अफसर इसकी विदाई को ऐतिहासिक और यादगार बनाना चाहते हैं। जब मिग को विदाई दी जाएगी तो यह भावुक करने वाला एक शानदार पल होगा।

100% LikesVS
0% Dislikes