AMRITSAR-BREAKING…..दुश्मन देश (PAK) की (ISI) नहीं सुधर रही….’PUNJAB’ में ड्रोन से भेज रही हथियार…..ग्रामीण युवाओं का कर रही इस्तेमाल, पकड़े गए अपराधियों का पुलिस समक्ष कबूलनामा…?

POLICE-COMMISSIONER-WITH-TEAM

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर.चंडीगढ़। 

दुश्मन देश पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के इशारों पर भारत के पंजाब का माहौल खराब किया जा रहा हैं। इतना ही नहीं, पैसों का लालच देकर पंजाब के सीमांत क्षेत्र में रहने वाले युवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। ताजा मामला, पंजाब के सीमांत क्षेत्र जिला अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस से जुड़ा हुआ। सरहद पार (पाकिस्तान) से संचालित एक हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया। इस बात की पुष्टि, पंजाब पुलिस के निदेशक डॉक्टर  आईपीएस गौरव यादव ने की। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की। 

RECOVERED-AUTOMATIC-WEAPONS-ASR-CP

प्राथमिक जांच में पता चला है कि इस हथियार तस्करी मॉड्यूल में एक किशोर सहित कुल 6 लोग शामिल थे। उनके कब्जे से 6 आधुनिक पिस्तौलों को बरामद किया गया। पुलिस ने दावे के साथ कहा कि उन्होंने इस गिरोह पूर्ण तौर पर निष्क्रिय कर दिया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गांव कोटली वसावा सिंह (जिला तरनतारन) के रहने वाले गुरबीर सिंह उर्फ़ सोनू (28), गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपा (32), खेम करन (तरनतारन) निवासी गोरका सिंह उर्फ़ गोरा, राजविंदर सिंह उर्फ़ राजू, बछीविंड (अमृतसर) निवासी जसपाल सिंह उर्फ़ जस (24) और सुल्तानपुर लोधी के रहने वाले 16 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। बरामद पिस्तौलों में पाँच .30 बोर पिस्तौल और एक 9 एमएम पीएक्स-5 पिस्तौल शामिल हैं।

जानिए…कैसे सरहद पार हुआ संपर्क..?


डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि उक्त आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर के सीधे संपर्क में थे, जो हथियारों की खेप प्राप्त करने और आगे सप्लाई करने के लिए जानकारी साझा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस संगठित गिरोह द्वारा हथियारों की ये खेप आगे माझा-दोआबा क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों को सप्लाई की जाती थीं। इस मामले में नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने तथा खेप प्राप्त करने वालों और वित्तीय चैनलों की पहचान करने के लिए आगे जांच जारी है।


…. जानिए, अमृतसर पुलिस ने कैसे तोड़ा नेटवर्क..?


अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पहली सफलता उस समय मिली जब पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध गुरबीर उर्फ सोनू और गुरप्रीत उर्फ़ गोपा को दो .30 बोर पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पूरा नेटवर्क सामने आ गया और इसके बाद की गई छापेमारियों में उनके साथी — गोरका उर्फ़ गोरा को एक .30 बोर पिस्तौल सहित, जसपाल उर्फ़ जस को एक .30 बोर पिस्तौल सहित और राजविंदर उर्फ़ राजू को एक 9 एमएम पीएक्स-5 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान एक नाबालिग साथी को भी एक .30 बोर पिस्तौल सहित हिरासत में लिया गया है।

.…गैंग में 2 कथित अपराधियों के खिलाफ पूर्व में दर्ज कई मामले


इनमें गोरका उर्फ़ गोरा और राजविंदर उर्फ राजू — के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट, बलात्कार तथा पोक्सो एक्ट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। कपूरथला जिले के 2 व्यक्तियों की पहचान अवैध हथियार प्राप्त करने वालों के रूप में हुई है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना छावनी अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25(6,7,8) के तहत एफआईआर नंबर 260, दिनांक 30-11-2025 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes