SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.
वंदे भारत, फ्रंटियर और पश्चिम एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों के आईएसआई के निशाने पर होने की साजिश का खुलासा हुआ है। रेलवे ट्रैक पर कैमरे लगाकर ट्रेनों की गतिविधियों की फुटेज पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तक पहुंचाई जा रही थी। जांच में सामने आया है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे ट्रैक पर धमाके की योजना बनाई गई थी। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने सरगना दिलप्रीत सिंह का नाम बताया है।
ISI के संपर्क में था दिलप्रीत
आरोप है कि दिलप्रीत जेल के अंदर से ही आईएसआई के संपर्क में था और उसे सूचनाएं भेज रहा था। अब जीआरपी उसे लुधियाना जेल से प्रोडक्शन वारंट पर अमृतसर लाने की तैयारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं।###USA###UK###CANADA###ACCUSED-LINKED-WITH-ISI###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

