पवन कुमार.अमृतसर.चंडीगढ़।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूपों के गायब होने के मामले में पुलिस ने शनिवार से ही प्रदेश के कई हिस्सों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया हैं। पुलिस के अनुसार, अमृतसर सहित कुल 15 ठिकाने हैं, यहां पर उनकी दबिश जारी हैं। पल-पल की खबर की जानकारी उच्च अधिकारियों तक शेयर की जा रही हैं। फिलहाल, कुछ हासिल या फिर अन्य की कोई गिरफ्तारी हुई है, इस बारे अभी तक पुलिस ने कुछ खास शेयर नहीं किया। इस बात की पुष्टि, पंजाब पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने की।
..इस रिपोर्ट में जानिए..कहां–कहां दी गई अब तक दबिश
बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन दौरान अमृतसर शहर सहित चंडीगढ़ में 2, गुरदासपुर 3, रोपड़ 2, तरनतारन-2 और अमृतसर देहाती क्षेत्र में 2 जगह पर लगातार दबिश जारी हैं। सर्च अभियान में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चल रहा है। बता दें कि इस मामले में पहले से गिरफ्तार किए गए आरोपी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के करीबी बताए जा रहे सतिंदर सिंह कोहली के चंडीगढ़ स्थित निवास पर भी पुलिस की टीम ने गहन तलाशी ली।
किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाए
इसके अलावा मामले से जुड़े 15 अन्य संदिग्धों के घरों पर भी एक साथ सर्च की जा रही है। पुलिस दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य अहम रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि पावन स्वरूपों की आवाजाही और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके। उधर, पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि इस संवेदनशील मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

