पवन कुमार.अमृतसर/चंडीगढ़।
पंजाब पुलिस निरंतर नशे के कारोबार को समाप्त करने के लिए बड़ा अभियान छेड़ रखा है। इसी के तहत सीमा पार के नार्को-आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने वडाली, छेहरटा से यासीन मोहम्मद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 7.122 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
..यहां से चल रहा था संचालन
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस गिरोह का संचालन मोगा निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गा कर रहा था। वह पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था और उनके निर्देश पर वह पंजाब के मालवा क्षेत्र में हेरोइन का वितरण करता था। अमृतसर के छेहरटा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों सहित पूरे गठजोड़ का पता लगाने के लिए गहन जाँच चल रही है। पंजाब पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी को खत्म करने और एक सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने के अपने संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध है।


