SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.
पाकिस्तानी हथियार और गोला-बारूद सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जिला ग्रामीण अमृतसर पुलिस के थाना घरिंडा पुलिस ने की। उनके कब्जे से 30 बोर की 6 पिस्तौल, 10 मैगजीन और एक बाइक भी बरामद की गई। पकड़े गए कथित अपराधियों की पहचान पिंड भकना निवासी कैप्टन प्रीत सिंह उर्फ संधू और अरशदीप सिंह के तौर पर हुई पता लगाया जा रहा है कि यह खेप पाकिस्तान से कैसे पहुंची और कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं। इस बात की पुष्टि के उच्च अधिकारी ने की। सभी के खिलाफ थाना घरिंडा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
जानेंगे, कैसे हुई गिरफ्तारी
बताया जा रहा है कि सीआईए स्टाफ की टीम एएसआई जगतार सिंह की नेतृत्व में संदिग्ध लोगों की तलाश में गश्त कर रही थी। टीम राज पैलेस के पास जीटी रोड, अटारी क्षेत्र में पहुंची तो उन्हें सूचना मिली कि 2 कथित अपराधी पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर इलाके में सप्लाई का काम करते हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान दोनों आरोपी बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास से छह पिस्तौल और 10 मैगजीन बरामद हुईं।###USA###CANADA###UK###RECOVERED###WEAPONS###BY###AMRITSAR###RURAL###POLICE###

