AMRITSAR BREAKING….मंदिर के बाहर हुए ग्रेनेड हमले से जुड़ा मामला….10 स्थानों पर NIA का तलाशी अभियान..छापेमारी के दौरान बरामद किए कई मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज

NIA-ASR-RAID-IMAGE (CREDIT-BY-NIA-PRO)

PAWAN KUMAR. AMRITSAR/CHANDIGARH.

NIA-PRESS-RELEASE-ASR-RAID (CREDIT-BY-NIA-PRO)

अमृतसर में एक मंदिर के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जांच तेज करते हुए पंजाब के तीन सीमावर्ती जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। 14 मार्च 2025 की रात को अमृतसर के शेरशाह रोड स्थित ठाकुरद्वारा सनातन मंदिर के बाहर ग्रेनेड हमला हुआ था। शुरुआती तौर पर इसे सामान्य विस्फोट माना गया, लेकिन बाद में जांच में स्पष्ट हुआ कि यह एक सुनियोजित ग्रेनेड हमला था।

NIA-TWEET-ASR-RAID (CREDIT-BY-NIA-PRO)

NIA की जांच में सामने आया कि यह हमला पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश का हिस्सा था, जिसके तार विदेशों में बैठे आतंकी हैंडलरों से जुड़े हुए हैं। एजेंसी के अनुसार, इन हैंडलरों द्वारा भारत में स्थानीय युवकों की भर्ती कर उन्हें आर्थिक मदद और दिशा-निर्देश दिए जा रहे थे। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मंदिर पर ग्रेनेड फेंकने की वारदात दो आरोपियों ने अंजाम दी थी। इनमें से एक आरोपी फिलहाल एनआईए की हिरासत में है, जबकि दूसरा आरोपी अब जीवित नहीं है। विस्फोटक सामग्री की व्यवस्था तीसरे व्यक्ति द्वारा की गई थी, जो वारदात के बाद फरार हो गया था। बाद में उसे झारखंड और बिहार में छिपे होने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। इसी मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए एनआईए ने गुरुवार को अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर जिलों में कुल 10 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान एजेंसी ने कई मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes