SNE NETWORK.AMRITSAR.

सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल के पांच आरोपियों को काउंटर इंटेलिजेंस (CI-POLICE) टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हथियारों की यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। आरोपियों के कब्जे से एक .30 बोर असॉल्ट राइफल, दो हैंड ग्रेनेड, 13 पिस्तौल और 25 कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद पिस्तौलों में चार ग्लॉक पिस्तौल शामिल हैं।

हथियारों का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जाना था-DGP
DGP गौरव यादव ने बताया कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जाना था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि हथियारों की खेप भेजने वालों से लेकर इसे आगे पहुंचाने वाले नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस को मामले में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।
SSOC अमृतसर में FIR दर्ज, पता लगाने में जुटी जांच एजेंसियां
मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में FIR दर्ज की गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियारों की खेप सीमा पार से किसने भेजी थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। DGP ने कहा कि सीमा पार से हथियारों की तस्करी रोकने, आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने और राज्य में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।###UK###PUNJAB###ATTARI###BORDER###AMRITSAR###BSF###ISI###PUNJAB-POLICE###RAJNATH-SINGH###AMIT-SHAH###BJP###AAP###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###GERMANY###FRANCE###ITLAY###SINGAPORE###

