वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर (चंडीगढ़।

पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने ने पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया। इस मामले में 3 कथित अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। इनकी पहचान दविंदर सिंह, परमजीत सिंह @ पम्मा और हरमीत सिंह @ मीतू, ये सभी अमृतसर ग्रामीण के रहने वाले हैं। उनके पास से 9 एडवांस्ड विदेशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की हैं। इस बात की पुष्टि, पंजाब पुलिस के निदेशक (डीजीपी) डॉक्टर गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की।
…जानिए, जांच में क्या आया सामने
शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार कथित अपराधी पाकिस्तान में बैठे तस्कर के इशारे पर काम कर रहे थे। बरामद हथियार कुख्यात गैंगस्टर जोबनजीत सिंह @ बिल्ला मंगा के करीबी शेरप्रीत सिंह @ गुलाबा को सप्लाई किए जाने थे, ताकि पंजाब में गैर-कानूनी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। लेकिन, उससे पूर्व टीम ने उन्हें दबोच लिया।
यहां दर्ज हुई FIR
तीनों कथित अपराधियों के खिलाफ PS #SSOC, अमृतसर में FIR दर्ज की गई है। नेटवर्क के पिछले और अगले लिंक सहित पूरे नेक्सस का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। कितने मामले पूर्व में दर्ज है, इस बारे अभी स्पष्ट नहीं हो पाया। @PunjabPoliceInd #पंजाब की सुरक्षा के लिए नार्को-टेरर और संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है।

