SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.
शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी, मार्बल किंग के नाम से पहचान रखने वाले भंडारी लाल शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की ओर से की गई है। उनकी नियुक्ति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
सिरोपा भेंट कर सम्मानित
शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष सौरभ मैदान मिट्ठू ने भंडारी लाल शर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों ने भाग लिया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
शर्मा लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा से जुड़े
इस मौके पर सौरभ मदान मिट्ठू ने कहा कि भंडारी लाल शर्मा लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा से जुड़े हुए हैं। संगठन को उनके अनुभव, कार्यशैली और समाज में मजबूत पकड़ का लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि शर्मा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया
नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंडारी लाल शर्मा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तथा जिला कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना तथा जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से पार्टी नेतृत्व के समक्ष उठाना रहेगा।
एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज बनने का काम करती रही है और भविष्य में भी आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान किया।###USA###UK###CANADA###CONGRESS-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

