SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.
पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 पिस्तौल, 10 किलो से अधिक हेरोइन, 1 किलो 476 ग्राम मेथामफेटामाइन (आइस), करीब 13 लाख रुपये की ड्रग मनी, जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। हथियारों की तस्करी का नेटवर्क पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए चलाया जा रहा था। इसके तार पंजाब के अलावा राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली तक जुड़े हैं।
इंटेलिजेंस, ह्यूमन इंटेलिजेंस और आईटी की मदद से कार्रवाई
DIG बॉर्डर रेंज हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि अमृतसर देहात पुलिस ने इंटेलिजेंस, ह्यूमन इंटेलिजेंस और आईटी की मदद से कार्रवाई करते हुए 7 पिस्तौल बरामद किए। इनमें 3 विदेशी निर्मित और 4 पाकिस्तान में बने 30 बोर के पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस ने 1.476 किलो ‘आइस’ और 1.5 किलो हेरोइन भी बरामद की है। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
SHOOTING और सुपारी KILLING में इस्तेमाल होते थे हथियार
DIG ने बताया कि बरामद अवैध हथियारों का इस्तेमाल शूटिंग, हत्या, सुपारी किलिंग, रंगदारी के लिए फोन कॉल और घरों-दुकानों पर फायरिंग जैसी वारदातों में किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है। डीआईजी ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में बड़े तस्करों और कथित गैंगस्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक की उम्र 46 वर्ष है, जबकि ज्यादातर आरोपी 20 से 26 वर्ष की उम्र के हैं।###USA###CANADA###CRIME###NEWS###AMRITSAR###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###IRELAND###UK###

