AMRITSAR-REPORT…ASI हरजीत सिंह हत्याकांड.. जानेंगे, कहां से पकड़े गए हत्यारे, किस प्रकार के हथियार हुए बरामद…? 

ASI-HARJEET-SINGH-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR/MOGA.

ASI हरजीत सिंह की हत्या के मामले में मोगा पुलिस ने शनिवार को थाना बधनी कलां के अंतर्गत आते गांव मीनियां में कई घंटों तक घेराबंदी कर बड़े स्तर पर छापेमारी की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कई घंटों तक चले इस गहन सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने अरशदीप सिंह (पुत्र गुरदीप सिंह) नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 2 अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिए जाने की चर्चा है।

आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं

सूत्रों का दावा है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक हथियार भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल वारदात में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इन गिरफ्तारियों और हथियार की बरामदगी को लेकर फिलहाल मोगा पुलिस के किसी भी वरिष्ठ अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले

बता दें कि बीते 17 सितंबर की देर रात अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात एएसआई हरजीत सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही पंजाब पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। घटनास्थल से मिले कारतूसों के खोल को फोरेंसिक लैब भेजा गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

2 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद

इस दुखद घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शहीद एएसआई हरजीत सिंह के परिवार को कुल 2 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। इसमें पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेसिया (अनुग्रह राशि) और एचडीएफसी (HDFC) बैंक के पुलिस कल्याण बीमा कवर के तहत 1 करोड़ रुपये की राशि शामिल है।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###POLICE###ASI-HARJEET-SINGH-CASE###AMRITSAR###MOGA###GERMANY###ITLAY###

100% LikesVS
0% Dislikes