गैंगस्टरों के साथ शामिल था ये पंजाबी सिंगर….बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे ..लेकिन, उससे पहले हथियारों सहित सभी को पुलिस ने दबौच लिया 

ACCUSED-ARRESTED-SYMBIOSIS-IMAGE

SNE NETWORK.MOGA.

पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश नाकाम करते हुए 5 आरोपियों को भारी मात्रा में हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 राइफलें, 4 पिस्टल, 106 जिंदा कारतूस, 8 मैगजीन और 2 काले रंग की लग्जरी गाड़ियां फोर्ड एंडेवर और महिंद्रा स्कॉर्पियो बरामद की हैं।

जानकारी देते हुए एसपी डी. अजय राज ने बताया कि थाना निहाल सिंह वाला के एसएचओ रंजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्त और चेकिंग कर रही थी। रात करीब 11:50 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दाना मंडी निहाल सिंह वाला के मेन चौक के पास कुछ हथियारबंद व्यक्ति निजी रंजिश के चलते 2 गुटों में भिड़ने वाले हैं और उनके बीच गैंगवार हो सकती है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत दाना मंडी इलाके में नाकाबंदी और घेराबंदी की।

पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 5 आरोपियों को हथियारों समेत काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनिंदर सिंह निवासी रूपनगर, गुरविंदर सिंह निवासी पटियाला, गुरप्रीत सिंह उर्फ पीता निवासी जिला संगरूर, अमरिंदर सिंह निवासी जिला पटियाला तथा पंजाबी गायक सतवंत सिंह उर्फ गिल मानूके निवासी मानूके गिल के रूप में हुई है। एक और व्यक्ति को नामजद किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 351(2), 61(2), 506, 120-B तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया है।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###MOGA###PUNJAB###POLICE###ACCUSED###ARRESTED###WEAPONS###AUSTRALIA###NEWZEALAND###

100% LikesVS
0% Dislikes