SNE NETWORK.CHANDIGARH.
राज्य के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में सरकार ने 8 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान की कर्मचारी संगठनों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया। इस बढ़ोतरी के साथ, पंजाब के कर्मचारियों को अब कुल 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।
प्रत्येक किस्त में 4-4 फीसदी की वृद्धि
बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान 2 किस्तों में किया जाएगा। प्रत्येक किस्त में 4-4 फीसदी की वृद्धि शामिल होगी। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों को इसी महीने के वेतन के साथ मिलेगा। इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा। सरकार ने कर्मचारियों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।###UK###CANADA###USA###PUNJAB-EMPLOYEE’S###DA###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###FRANCE###

