AMRITSAR-REPORT..ये कैसा बेशर्म पति है, जिसने पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर कर दी वायरल…दुख की बात,पत्नी को पुलिस से नहीं मिल रहा इंसाफ..?

VICTIM-LADY-ASR-P.C.-IMAGE-3

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर (चंडीगढ़)। 

VICTIM-LADY-ASR-PRESS-CONFERENCE-IMAGE

एक महिला की पति ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। महिला पंजाब के अमृतसर शहर की रहने वाली है। पेशे से वह एक मॉडल बताई जा रही है। पति तथा परिवार पर आरोप है कि वह नशे का कारोबार करता है तथा कई आपराधिक मामले भी दर्ज है। महिला ने यह संगीन आरोप मंगलवार को चंडीगढ़ में रखी एक प्रेस वार्ता दौरान लगाए। पुलिस पर भी आरोप लगाते कहा कि उन्होंने सिर्फ अश्लील वीडियो वायरल करने का ही मामला दर्ज किया, जबकि, यह रेप का मामला बनता था। जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक वह चुप नहीं बैठने वाली है। वह 1 दर्जन ओटीटी पर चलने वाली वेब सीरीज पर भी काम करने का दावा कर चुकी है। विवाह से पहले दक्षिण भारत की बड़ी फिल्म करने का भी अवसर हासिल होने का दावा किया। 

VICTIM-LADY-ASR-P.C-IMAGE-2

..जानिए, इस रिपोर्ट में क्या है पूरा मामला

महिला के आरोप मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी एक युवक के साथ जान पहचान हुई। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। युवक ने उससे शादी करने के लिए मनाया। शादी के उपरांत , उसे कई दिन एक निजी होटल मे रखा। आरोप लगाया कि पति ने एक दिन नशा देकर, उसकी अश्लील वीडियो बना ली। 

उसके बाद ससुराल परिवार उससे 90 लाख की मांग करने लग पड़ा। जब देने से मना किया तो वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर दी। पुलिस के पास मामला पहुंचा तो सिर्फ अश्लील वीडियो वायरल करने की धारा के तहत केस किया गया। 

पति-ननद पर महिला ने आरोप लगाते कहा कि वे दोनों ही बहुत बड़े नशा कारोबारी है। दोनों के खिलाफ विभिन्न थाना में मामला दर्ज है। ननद जेल में बंद है। वह काफी समय से अपने पति से अलग रह रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes