SNE NETWORK.AMRITSAR.

AI से वीडियो बनाकर गोल्डन टेंपल में कंकाल को पगड़ी पहना जूतों समेत परिक्रमा में दिखाया। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)
अमृतसर के गोल्डन टेंपल से जुड़ा बेअदबी का AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वीडियो सामने आया है। इसमें एक कंकाल को पगड़ी पहनाकर गोल्डन टेंपल की परिक्रमा में दिखाया गया है। उसे जूते भी पहनाए गए हैं। यही नहीं, वह लंगर हॉल में भी जूते समेत ही लंगर खाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सिख समुदाय इसका कड़ा विरोध कर रहा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी वीडियो को लेकर जांच शुरू कर दी है। SGPC मेंबर गुरचरण ग्रेवाल ने वीडियो मंगवाते हुए कहा कि इसे देखकर फिर आगे फैसला लिया जाएगा।
गोल्डन टेंपल में इस तरह से बेअदबी कर सिख समुदाय की भावनाएं आहत करने का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले AI वीडियो बनाकर गाड़ी समेत एक युवक को परिक्रमा में दिखाया गया। वहीं एक मुस्लिम युवक ने गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में थूककर रील बनाई थी। एसजीपीसी सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह वीडियो हमारे ध्यान में आया है। इस मामले की जांच एसजीपीसी की AI जांच कमेटी द्वारा की जाएगी। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर 5 दिन पहले पोस्ट किया गया। अब तक इसे 7 लाख लोग देख चुके हैं।

AI वीडियो में गोल्डन टेंपल के सामने कंकाल और उसे पहनाई पगड़ी। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

वीडियो में पहले दिन का जिक्र किया गया। इस दौरान कंकाल को अमृतसर की गलियों में जाते हुए दिखाया गया है। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

दूसरा दिन के प्लान का जिक्र करते हुए लंगर हॉल को दिखाया गया। इसमें कंकाल लंगर खाते हुए दिख रहा है। इस दौरान जूते भी पहने हुए हैं। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

तीसरे दिन के प्लान की बात करते हुए जलियांवाला का जिक्र किया गया है। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

चौथा दिन के ठहरने के प्लान की बता करते हुए अमृतसरी खाने का जिक्र किया गया। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

5वें दिन ठहरने के प्लान की बात करते हुए वीडियो में वाघा बॉर्डर को दिखाया गया है। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

छठे दिन के प्लान में अलग-अलग मंदिर का जिक्र किया गया है। कंकाल फुलकारी कपड़े दिखते हुए दिखता है। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

सरोवर किनारे बैठे कंकाल के पैरों में जूते नहीं हैं। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

