वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी तुलना रावण से कर दी। जिससे कांग्रेस में घमासान हो गया है। राणा के विरोधियों में सुखपाल खैहरा और नवतेज चीमा के बाद अब कुलबीर जीरा का नाम भी जुड़ गया है। पहले से राजा वडिंग और प्रताप बाजवा के साथ राणा गुरजीत सिंह का 36 का आंकड़ा जगजाहिर है।
जीरा का कहना है कि उन्हें राणा और रावण में ज्यादा फर्क नहीं दिखता। हालांकि, इस मामले पर अभी तक राणा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राणा गुरजीत सिंह ने जीरा के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। यही क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद जीरा ने कहा कि रावण को भी चारों वेदों का ज्ञान था, उससे बड़ा बुद्धिजीवी कोई नहीं था। लेकिन उसका अहंकार ही उसके पतन का कारण बना। मुझे राणा और रावण में ज्यादा फर्क नहीं लगता।

