वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पंजाब कांग्रेस की राजनीति में अच्छी खबर के संकेत मिल रहे हैं। दिवंगत पंजाबी गायक तथा अभिनेता सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। बलकौर सिंह ने अपने पैतृक गांव मूसा में अपने शुभचिंतकों के समक्ष एक बड़ा ऐलान कर दिया। कांग्रेस की टिकट ले लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए राजनीति में आने की मंशा जाहिर की। सांसद रवनीत बिट्टू द्वारा दादा के कातिलों को सजा दिलाने की बात को अहम रखा। उनका मानना था कि राजनीति में आकर बेटे को इंसाफ दिलाया जा सकता हैं। सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए तथा इंसाफ नहीं मिलने का भी दुख साझा किया।
दरअसल, पिछले समय पंजाब कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग ने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की तरफ से टिकट की आफर दिया था। लेकिन, उन्होंने सहमति नहीं जताई। अब , बलकौर ने अपने फैंस की इच्छा पर चुनाव लड़ने का संकेत दे दिया। किस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, इस बारे स्पष्ट नहीं हो पाया। कांग्रेस को इस टिकट का फायदा मिलने की पूरी संभावना दिखाई दे रही हैं। क्योंकि, लोगों की सहमति बलकौर सिंह के साथ हैं। ऐसे में कांग्रेस को राजनीति फायदा मिलना लगभग तय माना जा रहा हैं।
…..इसलिए आना चाहते है राजनीति में
दरअसल, सिद्धू मूसेवाला के हत्या को लेकर परिवार को अभी तक इंसाफ नहीं मिला हैं। कई बार परिवार सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर चुका हैं। मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ विदेश में हैं। भारत लाने के लिए अब तक कोई खास प्रयास नहीं हो पाए। उधर, बिश्नोई तथा जग्गू अपने आपको बेगुनाह साबित करने के लिए उच्च न्यायालय का संरक्षण ले रहे हैं। इसलिए , पिता बलकौर ने राजनीति में आने की इच्छा जाहिर करते हुए कातिलों को सजा दिलाने का प्रण लिया हैं।

