मोहित बटालवी.बटाला.गुरदासपुर।
अभी-अभी बटाला शहर से बहुत बड़ी खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि बुधवार देर सायं अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग ( समीप एक निजी कॉलेज) काफी बड़ा सड़क हादसा हुआ। धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होने पर एक मालवाहक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। गनीमत रहा की कि किसी प्रकार का कोई जान की क्षति नहीं हुई, जबकि, आर्थिक तौर पर काफी नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसा पुल पर होने की वजह से यातायात की दिक्कत पेश आ रही है। पुलिस प्रशासन की मदद से राहत कार्य जारी है। पुलिस ने इस मामले में अगली कार्रवाई आरंभ कर दी। प्रारंभिक दृष्टिकोण से ट्रक चालक की लापरवाही सामने आ रही है। फिलहाल, किसी पुलिस अधिकारी ने इस बारे पुष्टि नहीं की।
बुधवार की देर सायं एक विशाल ट्रक, जिसमें लाखों का धान बोरियों में लदा हुआ था। ट्रक की गति लगभग 100 के करीब थी। ऐसे में पुल पर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। तभी आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराया। ट्रक से चालक ने सूझबूझ की साथ कूद कर अपनी जान बचा ली, जबकि, ट्रक 2 बार पलटता हुए दूसरी दिशा की तरफ गिर गया। हादसे के बारे पता चलने पर कुछ राहगीर रुक गए। उन्होंने किसी प्रकार से पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया।
सूचना पाकर पुलिस दल मौके पर पहुंच गया। जेसीबी की मदद से ट्रक को उठाने का काम जारी है। यातायात में कुछ समय के लिए परेशानी हुई, लेकिन, पुलिस की सूझबूझ (बेहतर तकनीक) से उसे नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल, राहत कार्य जारी है। प्राथमिक नजर में ट्रक चालक की गलती सामने आ रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है। जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, उसे निश्चित तौर पर पूरा किया जाएगा।

