SNE NETWORK.BATALA/GURDASPUR/MOHALI.
पंजाब पुलिस के हाथ बहुत बड़ी सफलता हाथ लगने का दावा कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने 2 अलग-अलग जगह हुई गोलीबारी में
एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के सहयोग से कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया। ये मामले बटाला के कादिया राजपूताना ग्रामीण क्षेत्र तथा माहोली एक क्षेत्र से जुड़ा है। फिलहाल, अपराधियों की अभी पहचान को सार्वजनिक नहीं किया। मामले की सारी जानकारी पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से साझा की।
जानेंगे, क्या है ये 2 मामले
दरअसल, पहला मामला बटाला के ग्रामीण क्षेत्र कादिया राजपूताना से जुड़ा है। यहां पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने किसी के ऊपर गोलीबारी की थी। इसी प्रकार दूसरा मामला जिला मोहाली के क्षेत्र से जुड़ा है यहां पर अज्ञात बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी की थी। दोनों काफी गंभीर थे। ऐसे में इसकी पड़ताल एजीटीएफ को सौंपी गई।
प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि इन दोनों का कनेक्शन विदेश में बैठे गैंगस्टर से जुड़ा है। तकनीकी तथा अन्य पहलुओं की मदद से पुलिस विशेष टीम ने अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में वारदात को अंजाम देने वाले कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया। पता चला है कि इनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए। इनका मकसद क्या था, किसके कहने पर वारदात को अंजाम दिया गया। अगला पिछला सारा रिकार्ड खंगाला जा रहा है। सभी के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैं।###USA###CANADA###BATALA###MOHALI###FIRING###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

