BATHINDA BREAKING, INSIDE STORY–गोलीबारी से 4 सैनिक शहीद……..आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद, सर्च अभियान जारी

एसएनई नेटवर्क.बठिंडा। 

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के भीतर बुधवार सुबह गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में 4 जवानों की मौत की सेना अधिकारिक तौर पर पुष्टि कर चुका हैं। वहीं, सुरक्षा टीमों को सक्रिय कर दिया गया। पूरे इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है। बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। हेलिकॉप्टर और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

यह था पूरा मामला


दरअसल, बठिंडा मिलट्री स्टेशन में बुधवार सुबह करीब 4:30 फायरिंग से हड़कंप मच गया। फायरिंग में चार जवानों की मौत हुई है। जवानों के परिवारों को मामले की सूचना दी जा रही है। उक्त घटना के बाद मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस को कैंट के बाहर ही रोक लिया गया और उनको कहा गया कि अभी आर्मी का तलाशी अभियान चल रहा है। सूत्रों ने बताया आर्मी अधिकारियों ने कैंट अंदर घरों में रहने वाले लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी है।


दो दिन पहले इंसास राइफल चोरी हुई थी


बता दें कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के गार्ड रूम से दो दिन पहले इंसास राइफल चोरी हुई थी। आज की घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।


इन जवानों ने गंवाई जान


ड्राइवर एमटी संतोष
ड्राइवर एमटी कमलेश
ड्राइवर एमटी सगरबान
गनर योगेश कुमार


एसएसपी बठिंडा का बयान


मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग पर बठिंडा एसएसपी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग आतंकी घटना नहीं है। सूत्रों के अनुसार, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन से मैगजीन के साथ एक इंसास राइफल दो दिन पहले गायब हुई थी। लापता हथियार की तलाश की जा रही है।


घटना के बाद कैंट को पूरी तरह किया सील


इस घटना के बाद बठिंडा कैंट को पूरी तरह सील कर दिया गया और कैंट पुलिस के साथ पंजाब पुलिस ने कैंट को जाने वाले हर रास्ते पर नाकाबंदी कर दी।


दो दिन पहले कैंट के जंगलों से मिला एक व्यक्ति का शव


सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले कैंट के अंदर जंगलों से एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसको कुत्तों ने नोच-नोच कर खाया हुआ था। मृतक सेना का जवान बताया जा रहा।

100% LikesVS
0% Dislikes