BIG BREAKING—किस ज्वाइंट डायरेक्टर जीएसटी के खिलाफ विजिलेंस ने कसा शिकंजा……कैसे कम समय में बना ली करोड़ों की संपत्ति…..जांच में किन-किन करीबियों पर गिर सकती गाज…….पढ़े, इस खास रिपोर्ट में….?

प्रतीकात्मक तस्वीर

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

विजिलेंस ब्यूरो ने आबकारी विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर जीएसटी बलबीर कुमार बिरदी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। जांच में उनकी कुल आय से खर्च 145.40 फीसदी अधिक निकला है। आरोप है कि उन्होंने सरकारी पद का दुरुपयोग करके अपनी वास्तविक आय से अधिक चल और अचल संपत्ति बनाई है। विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को दबोचने के लिए विजिलेंस की टीमें छापे मार रही हैं।


करीबियों और परिवार की संपत्ति का पता लगा रही  विजिलेंस 


विजिलेंस ने  बिरदी की एक अप्रैल 2007 से 11 सितंबर 2020 तक की संपत्ति के रिकॉर्ड को खंगाला था। जांच में पता चला कि उन्होंने कुल 5,12,51,688.37 रुपये खर्च किए, जबकि सभी ज्ञात स्रोतों से उनकी वास्तविक आय 2,08,84,863.37 रुपये बनती है। उन्होंने अपनी वास्तविक आय से 3,03,66,825 रुपये अधिक खर्च किए। वहीं, अब विजिलेंस उनके करीबियों और परिवार की संपत्ति का पता लगा रही है।


इस वर्ष दर्ज हुआ था केस


बलबीर कुमार का विवादों से पुराना नाता रहा है। 3 साल पहले भी उन पर केस दर्ज हुआ था। आरोप था कि उन्होंने खुद और आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों और कुछ ट्रांसपोर्टरों और उद्योगपतियों से मिलीभगत कर जीएसटी वसूली में घपला किया था। साल 2020 में उन पर विजिलेंस ने मोहाली में केस दर्ज किया था। बलबीर कुमार बिरदी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर ब्यूरो के पास उक्त केस संबंधी जांच में शामिल हुए थे। इस मामले की आगे जांच जारी है।


इससे पूर्व विजिलेंस ने इनके खिलाफ की कड़ी कार्रवाई

राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ काफी सख्ती हो गई है। आईएएस संजय पोपली, एआईजी आशीष कपूर समेत कई नामी अधिकारियों को अब तक भ्रष्टाचार के केस में विजिलेंस गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा दो आईएएस अधिकारियों समेत कई लोगों को काबू किया है।

100% LikesVS
0% Dislikes