BIG BREAKING—–जल्लाद भाई……तड़पा-तड़पा कर भाई-भाभी-मासूम भतीजे की हत्या की, सबूत मिटाने के लिए फेंक दिए शव नहर में, पुलिस के डंडे से उगला गुनाह

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

भाई, भाभी,भतीजी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाला मृतक का सगा भाई हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर भाई अपने बड़े भाई तथा परिवार के साथ रंजिश रखता था। पूरी योजना के तहत हत्या को अंजाम दिया गया। तीनों के शव पुलिस ने नहर से बरामद कर लिए। हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में आ चुका हैं। उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। कथित अपराधी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। अदालत में पेश कर पुलिस न्यायिक हिरासत की मांग कर सकती हैं। 

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के मोहाली में स्थित खरड़ के एक फ्लैट में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस को नहर में एक परिवार के 3 शव हासिल हुए। पुलिस की जांच मृतकों के घर तक आ पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल के दौरान मृतक के भाई को शक के आधार पर हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के उपरांत, हत्यारे ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह अपने भाई तथा उसके परिवार से पुरानी रंजिश रखता था। इसलिए, एक योजना के तहत हत्या कर सबूत मिटाने के मकसद से तीनों के शव नहर में बहा दिए। 

इस प्रकार दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने जानकारी दी कि कथित अपराधी ने हत्या को अंजाम सुनियोजित तरीके से दिया। भाई, भाभी, मासूम भतीजे को बारी-बारी कर हत्या की। किसी को शक नहीं हों, इसके लिए देर रात्रि कार में लादकर तीनों के शव नहर के पास ले गया। वहां पर उन्हें बहा दिया। किसी अन्य के शामिल होने की बात फिलहाल तो सामने नहीं आई। जांच-पड़ताल हर पहलू से जारी हैं। अगर कोई भी शामिल होगा, उसके खिलाफ भी कानून के तहत कार्रवाई होगी। फिलहाल, हत्या का एंगल पुरानी रंजिश का निकल कर सामने आया।   

100% LikesVS
0% Dislikes