BIG BREAKING–निहंगों का बुरा हाल…एक-दूसरे के साथ भिड़े , चली तलवारें, एक का काटा हाथ, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

निहंग एक दूसरे के साथ भिड़ गए। मामला, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चे का बताया जा रहा हैं। घटनाक्रम, रविवार सुबह का हैं। इस दौरान आपस में निंहग सिंहों की खूनी झड़प हो गई। निहंगों के दो ग्रुप आपस में भिड़ गए। जिसमें एक निहंग सिंह का हाथ काट दिया गया। उसे मोहाली के 6 फेज स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया है।

दोनों पक्षों में बहस बाजी हुई


घटना की सूचना पाकर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल घटनास्थल पर हालात सामान्य है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस बाजी हुई थी। मामले इतना बढ़ गया कि दोनों ग्रुपों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसी हमले में निहंग गंभीर रूप से घायल हो गया।


चीख पुकार के बीच तुरंत लोग भी एकत्र हुए


चीख पुकार के बीच तुरंत लोग भी एकत्र हुए बताया गया है कि अन्य लोगों ने मामले को शांत कराने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। बाद में मोर्चा के नेता भी मौके पर पहुंच गए। घायल की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे चेक कर रही है।

50% LikesVS
50% Dislikes