BIG-BREAKING….पाकिस्तानी अपराधियों की करतूत…भारतीयों का इस देश में किया अपहरण…छोड़ने के बदले मांगे लाखों की फिरौती…जानेंगे, किस सांसद ने उठाया ये मुद्दा…?

CRIME-SYMBIOSIS-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब के तीन युवक केन्या और युगांडा में अगवा कर लिए गए हैं। उन्हें इटली भेजने का झांसा देकर पहले दुबई और फिर केन्या व युगांडा पहुंचा दिया गया। वहां पाकिस्तान से जुड़े कुछ अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया। अपहृत युवकों के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है और उनके परिजनों से 70 हजार डॉलर (लगभग 58 लाख रुपये) की फिरौती मांगी जा रही है। इसके अलावा एक पीड़ित के परिजनों से स्थानीय एजेंट पहले ही नौ लाख रुपये ऐंठ चुका है।

पंजाब के युवाओं को लगातार ठगा और गुमराह किया जा रहा

सांसद संधू ने कहा कि रोजगार के नाम पर विदेश भेजने के बहाने पंजाब के युवाओं को लगातार ठगा और गुमराह किया जा रहा है। राकेश कुमार और उनके दो साथियों को इटली भेजने के बहाने केन्या और युगांडा ले जाकर एक आपराधिक गिरोह द्वारा अगवा कर लिया गया है। यह गिरोह अब उनके माता-पिता से 70 हजार डॉलर की मांग कर रहा है, जो बेहद गंभीर मामला है।

इस विषय में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और केंद्रीय विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगेराज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू

राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने इस इस विषय में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और केंद्रीय विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्होंने विदेश मंत्रालय को भी इस घटना की जानकारी दी है। अपहृत युवाओं की पहचान राकेश कुमार, सुरिंदर और अवतार के रूप में हुई है, जो पंजाब के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। राकेश के पिता कश्मीर लाल ने सांसद सतनाम सिंह संधू को लिखित शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई, जिस पर सांसद ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच करनी चाहिए कि पंजाब में सक्रिय एजेंट अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों के साथ कैसे सांठगांठ कर रहे हैं। सांसद ने पंजाब पुलिस से स्थानीय एजेंटों का रिकॉर्ड खंगालने की भी मांग की है।###USA###UK###CANADA###BIG-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes