BIG BREAKING–सरकारी दफ्तरों का समय बदला…..सीएम ने संबोधन किया, 2 मई से अब सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर 2 बजे का रहेगा समय 

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया गया है। दो मई से राज्य में सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। सीएम भगवंत मान ने ये आदेश जारी किए हैं। इससे पूर्व सभी सरकारी कार्यालय खुलने का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का था। समय बदलाव के बारे फिलहाल मुख्यमंत्री ने कोई कारण नहीं बताया।

शनिवार को दोपहर बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अपने ट्विटर अकाउंट में सक्रिय हुए। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि 2 मई से पंजाब के जितने सरकारी कार्यालय है, वहां पर समय का बदलाव किया जा रहा हैं। अब नए समय के अनुसार सुबह साढ़े सात बजे सरकारी कार्यालय खुल जाएगे। इससे पंजाब की जनता को फायदा भी होगा। अंतिम समय 2 बजे रखा गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes