BIG-NEGLIGENCE…..एक नंबर की नालायक है चंडीगढ़ पुलिस….मर चुके विधायक के खिलाफ दर्ज कर दी एफआईआर…परिवार ने खोली ऐसे इनकी पोल…?

Chandigarh-police-file-image

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

FIR की कॉपी, जिसमें स्व. मुखमैलपुर का नाम लिखा हुआ है। - Dainik Bhaskar

FIR की कॉपी, जिसमें स्व. मुखमैलपुर का नाम लिखा हुआ है।

चंडीगढ़ में घुसने वाले अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के वर्करों पर FIR में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चंडीगढ़ पुलिस ने पूर्व MLA अजैब सिंह मुखमैलपुर पर भी FIR दर्ज कर दी है, जबकि उनकी करीब 2 साल पहले 75 साल की उम्र में मौत हो चुकी है।

स्व. मुखमैलपुर के परिवार ने कड़ी आपत्ति जताई

FIR में पुलिस ने दावा किया कि वह समर्थकों को लेकर गोशाला चौक का रास्ता ब्लॉक कर दिया। मुखमैलपुर शिरोमणी अकाली दल के नेता था। वे 1997 में घनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए और पंजाब के कैबिनेट मंत्री बने। इसका पता चलने पर स्व. मुखमैलपुर के परिवार ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की चूक की वह निंदा करती हैं।

पूर्व MLA अजैब सिंह मुखमैलपुर।- फाइल फोटो

पूर्व MLA अजैब सिंह मुखमैलपुर।- फाइल फोटो

3 हजार समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज

इसके अलावा इस पूरे प्रदर्शन की अगुआई करने वाले खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह का नाम FIR में दर्ज ही नहीं किया गया है। बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस ने गुरूवार को ही वारिस पंजाब दे के 2500 से 3 हजार समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की। FIR में दाखा सीट से MLA मनप्रीत अयाली, सतिंदरजीत सिंह गिल, काबल सिंह भुल्लर, जगदीप सिंह, इकबाल सिंह संधू, परमजीत सिंह जौहल, चमकौर सिंह धुन, एडवोकेट इमान सिंह खारा, जसविंदर सिंह ड्रोली, इकबाल सिंह, लक्खा सिधाना, भाना सिद्धू और लखबीर सिंह लक्खा का भी नाम है।###USA###UK###CANADA###BIG-NEGLIGENCE-OF-CHANDIGARH-POLICE###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes