BIG NEWS…..किस इंस्टाग्राम स्टार पर अभिनेता को ब्लैकमेल करने के लगे आरोप, कितने पैसे लिए थे, सारी जानकारी ले इस विस्तृत रिपोर्ट में

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

इंस्टाग्राम स्टार जसनीत कौर मामले को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ। पंजाबी फिल्मों के अभिनेता कमलदीप सिंह उर्फ हॉबी धालीवाल को भी ब्लेकमेल कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि वह भी इस हसीना के जाल में फंस चुके हैं और 5 लाख रुपये की मोटी रकम देकर अपनी जान छुड़ाई थी।


सूत्रों के हवाले से इस बात का भी खुलासा हुआ कि पैसे नहीं देने पर हॉबी धालीवाल के पास लॉरेंस गैंग के गुर्गों के फोन भी आ चुके थे और उन्हें धमकी दी गई थी। जसनीत की दोस्ती भी लॉरेंस गैंग के गुर्गों के साथ बताई जा रही है। पुलिस ने जसनीत के पास मिले दोनों फोनों को जांच के लिए भेज दिया । 


हॉबी धालीवाल के नाम का टैटू भी बनवाया


उसने हॉबी धालीवाल के नाम का टैटू भी बनवाया था। इस पर लिखा था कि लाइफ लाइन हॉबी धालीवाल। कुछ समय बाद जसनीत की हॉबी धालीवाल से बिगड़ गई। इसके बाद उसने हॉबी धालीवाल को भी ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पांच लाख रुपये लेकर उनका पीछा छोड़ा। इसके बाद भी जसनीत ने कुछ लोगों से उन्हें धमकियां भी दिलाई थी। इस मामले में डीसीपी (जांच) हरमीत सिंह हुंदल ने बताया कि अभी उनके पास ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। जांच की जा रही है।

75% LikesVS
25% Dislikes