BIG NEWS–जत्थेदार ने सिख कौम के नाम कौन सा संदेश जारी किया, क्या-क्या बताया, किनके बारे बोला, उन्हें इस बारे नहीं पता, जाने, इस रिपोर्ट में 

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

बैसाखी के अवसर पर शुक्रवार को तलवंडी साबो के तख्त श्री दमदमा साहिब में संगत का सैलाब उमड़ आया। इस दौरान सिख कौम के नाम संदेश में श्री अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि हर सिख अपने घर में किरपान रखे। आज ही के दिन गुरु ने खालसा के हाथ में किरपान दी थी। किरपान हमारे पांच ककारों में शामिल है। जत्थेदार ने कहा कि जिनको इस बारे में पता नहीं वही तलवार रखने पर पाबंदी की बात करते हैं।


अमन-शांति का दिया पैगाम


वहीं जत्थेदार ने कहा कि पंजाब में कोई गड़बड़ी नहीं, यहां पर अमन और शांति है। लेकिन कुछ ताकतें पंजाब में गड़बड़ी की अफवाहें फैला रही हैं। गड़बड़ तब होती जब राज्य में भाईचारा सांझ टूट जाए और लोग आपस में लड़े, लेकिन पंजाब में ऐसा कुछ नहीं हुआ। पंजाब में सभी समुदायों के बीच भाइचारक सांझ कायम है।


सरकारी रुकावट के बावजूद संगत पहुंची


जत्थेदार ने कहा कि सरकारी रुकावट के बावजूद संगत दमदमा साहिब माथा टेकने पहुंची है। वहीं दुख की बात है कि गुरु घर आने वाली संगत की चेकिंग की जा रही है। हालांकि सरकार की भी अपनी मजबूरी है।


बरगाड़ी मोर्चे के मुख्य प्रवक्ता घर में नजरबंद


फरीदकोट में बरगाड़ी मोर्चे के मुख्य प्रवक्ता व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के साथी रणजीत सिंह वांदर को पुलिस ने उनके गांव वांदर डोड स्थित घर में ही नजरबंद कर दिया है। खालसा दिवस साजना के मौके पर उमड़ी भारी भीड़ के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे, इसी के चलते पुलिस एहतियात बरत रही है। यह गांव फरीदकोट के बाजाखाना से सटा हुआ है और मोगा जिले में पड़ता है।

60% LikesVS
40% Dislikes