BIG NEWS–पंजाब के इन जिलों में एनआईए की रेड……कई गैंगस्टर, व्यवसायी हिरासत में…….रिकार्ड तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद, पाकिस्तान से लेकर विदेश के निकले तार, कुछ ही देर में हो सकता बड़ा खुलासा

सांकेतिक तस्वीर

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब में बुधवार सुबह से ही एनआईए की रेड जारी है। बताया जा रहा है कि 12 जिलों में एक साथ अलग-अलग जगह एनआईए की रेड हुई है।  मोगा में 4-5 जगहों पर रेड हुई है। राजिंदर स्ट्रीट, तलवंडी भगोरिया, धूरकोट, निधनाला में छापेमारी की सूचना है। मोगा के राजिंदर स्ट्रीट में एक कारोबारी के घर पर भी एनआईए द्वारा रेड की गई है।


इन्हें लिया हिरासत में कड़ी पूछताछ जारी


बठिंडा में एनआईए ने चांदसर बस्ती में रेड कर एक जेजम खोखर नामक युवक को हिरासत में लिया है। जिसके लिंक गैंगस्टरों से बताए जा रहे हैं। एनआईए की टीम ने उक्त युवक को हिरासत में लेकर थाना सिविल लाइन पहुंची, जहां पर युवक से पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि एक आपराधिक केस में जेल में बंद था, कुछ समय पहले ही उक्त युवक जेल से बाहर आया था। गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथ उक्त युवक का लिंक बताया जा रहा है। जगराओं में हुई हत्या मामले में उक्त युवक ने आरोपियों को कारतूस मुहैया करवाए थे।


मुक्तसर रेड के लिए पहुंची टीम


मुक्तसर के कोटकपूरा रोड पर एक धार्मिक संस्थाओं से जुड़े व्यक्ति के घर पर एनआईए की रेड हुई है। टीम यहां 15-20 मिनट तक ही रुकी। बाद में वह अन्य जिलों के लिए रवाना हो गई। टीम सुबह पांच बजे मुक्तसर रेड के लिए पहुंची थी।

50% LikesVS
50% Dislikes