BIG NEWS…विदेश सिख समुदाय के लिए नहीं रहा सुरक्षित…..एक बुजुर्ग सिख को पीटने की वीडियो हुई वायरल

OLD SIKH MEN BRUTALLY BEATEN AT

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।  

एक 70 वर्षीय सिख हरपाल सिंह के साथ तब बेरहमी से मारपीट की जब वह प्रतिदिन की तरह सैर के लिए जा रहे थे। अब वह घायल हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रहे है। बताया जा रहा है कि यह घटनाक्रम 4 अगस्त को नॉर्थ हॉलीवुड स्थित एक गुरुद्वारे के पास की है। घटनाक्रम की एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रहा है। बताया जा रहा है कि सिंह को लंकेरशिम सिख गुरुद्वारे के पास 7-इलेवन के पास जानलेवा चोटों के साथ पाया गया।

एक मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा किया गया है कि उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के इलाज के लिए 3 बड़ी सर्जरी के बाद, उनकी हालत आईसीयू में गंभीर बनी हुई है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, सिंह के भाई ने इस बात की पुष्टि की। उनके मुताबिक, मस्तिष्क में आंतरिक रक्तस्राव के कारण वे अब भी बेहोश हैं और बोलने में असमर्थ हैं। परिवार ने इस हमले को सिख समुदाय के लिए भयावह और बेहद दर्दनाक बताया। सिंह के भाई ने भावुक होते हुए कहा, “हम अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। वह बस टहल रहे थे, जैसे वह रोज़ करते थे।”


हैरान करने वाली बात यह है कि जांच अधिकारियों ने अभी तक हमलावर की पहचान या उसके मकसद के बारे कोई भी पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच जारी है। पुलिस आस-पास के निगरानी फुटेज की जांच कर रही है और गवाहों की तलाश कर रही है। एक वीडियो में सिंह पर हमले के समय उस इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति दिखाई दे रहा था। लॉस एंजिल्स की पार्षद एड्रिन नाजेरियन ने भी मीडिया को संबोधित किया और सभी निवासियों की सुरक्षा के लिए शहर की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और धार्मिक संस्थाओं के आसपास सुरक्षा उपायों में सुधार के प्रयासों का समर्थन किया।


समुदाय के नेता अब इलाके में पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने और अल्पसंख्यक समूहों के लिए कड़ी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, खासकर लक्षित हिंसा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच। सिंह परिवार के बढ़ते चिकित्सा खर्चों में मदद के लिए एक GoFundMe पेज शुरू किया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes