BIG NEWS…किसने दी हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी..जानिए, अब क्या है वहां के ताजा हालात….?

BOMB THREAT-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

अभी-अभी बहुत बड़ी खबर सामने आई। पता चला है कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को किसी ने बम से उड़ाने की धमकी दी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह धमकी ई मेल के माध्यम से दी गई। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस की तरफ से हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं हाईकोर्ट परिसर में सर्च भी किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

.…इससे पहले भी मिली थी धमकी


हाईकोर्ट को इससे पहले भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि ईमेल के जरिये यह धमकी दी गई है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बम स्क्वायड और ऑपरेशन सेल की टीम पहुंची है। हाईकोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सर्च के दौरान कुछ संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस टीमें चप्पे चप्पे को खंगाल रही है। हाईकोर्ट में आने जाने वाले लोगों की भी तलाशी ली जा रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes