वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
देशभर में शनिवार को 30 से ज्यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो चुकी है। विमानों की जांच की जा रही है। पिछले 13 दिन में सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से 300 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि सभी धमकियां फर्जी पाई गई हैं।
इन-इन कंपनी के उड़ानों को धमकी
शनिवार को इंडिगो, एयर इंडिया और विस्तारा की 11-11 उड़ानों को धमकियां मिलीं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि हमारी कई उड़ानों को शनिवार को सोशल मीडिया के जरिये धमकियां मिलीं। निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्क किया गया। साथ ही सुरक्षा प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया।
आईटी मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
बम धमाकियों को लेकर फर्जी कॉल्स पर आईटी मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। वहीं मंत्रालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी मदद मांगी गई है। जानकारी के मुताबिक मंत्रालय ने इस मुद्दे को सुलझाने में मदद के लिए एक्स, मेटा और अन्य प्लेटफार्म से संपर्क किया है।

