वरिष्ठ पत्रकार.लाहौर.चंडीगढ़।

अभी-अभी भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से बहुत बड़ी अपडेट सामने आई। बताया जा रहा है कि भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के चेयरमैन, इम्तियाज रशीद कुरैशी पर अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। उनकी कुल संख्या 4 करीब बताई जा रही हैं। इससे पहले उनका गाड़ी से अपहरण कर किसी अज्ञातवास ले जाकर उन्हें डराया धमकाया भी गया। कुरैशी के बयान पर थाना पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी। घटनाक्रम के पास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से पुलिस ने हर पहलू पर जांच आरंभ कर दी। पता चलने पर पाकिस्तान तथा भारत में उनके करीबियों ने इस घटना को लेकर अफसोस जताते हुए वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
जानिए, क्या है पूरा मामला…?
इम्तियाज रशीद कुरैशी के मुताबिक, वह रात करीब 8:00 बजे घर जा रहे थे, तभी 3-4 अज्ञात लोगों ने उन्हें लाहौर के जैन मंदिर के पास रोक लिया। बताया जा रहा है कि सभी कार सवार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें ज़बरदस्ती अपनी गाड़ी में बिठा लिया, उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी और उन्हें बुरी तरह फिजिकल टॉर्चर किया। ऐसे में उनके सिर पर गहरी चोट आई है, जबकि, कुछ तस्वीरों से साफ देखा जा सकता है कि उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मारपीट के निशान साफ दिख जा रहे हैं।
धमकियां भी दी गई
कुरैशी ने आगे आरोप लगाया कि घटना के दौरान, उनके साथ गाली-गलौज की और गंभीर धमकियां भी दीं। उनके अनुसार, कथित किडनैपर्स ने उनसे बार-बार कहा:“भगत सिंह पर काम करने के लिए हम तुम्हें सबक सिखाएंगे। तुम भारत के एजेंट हो, पाकिस्तान के दुश्मन हो, और भारत तुम्हें विदेशी फंडिंग दे रहा है।”उन्हें कई घंटों तक कैद में रखने के बाद, कथित किडनैपर्स ने देर रात शाहदरा की ओर छोड़कर वहां से फरार हो गए।
कथित घटना को “स्टेट टेररिज्म” का काम बताते हुए, इम्तियाज रशीद कुरैशी ने कहा कि उन्हें डराने और भगत सिंह से जुड़े विचारों, शांति, मानवता, सहनशीलता और पाकिस्तान और भारत के बीच लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने वाले उनके काम को छोड़ने के लिए मजबूर करने की कोशिश की जा रही थी।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह अपने मिशन से पीछे नहीं हटेंगे
कुरैशी ने यह भी साफ किया कि वे इस प्रकार की धमकियों से बिल्कुल ही नहीं डरने वाले है।“हम भगत सिंह के मिशन को आगे इसी प्रकार जारी रखेंगे, यह शांति, इंसानियत, प्यार और लोगों के बीच दोस्ती की आवाज़ है। एक दिन आएगा भारत-पाक शांति की मिसाल पैदा करेंगे, फिर देखना दोनों देशों की आवाम एक-दूसरे के और करीब आएंगी।” इस मुश्किल समय में उन्होंने इमोशनल होकर कहा: “सिर्फ़ मैं जानता हूं कि मैं किस दौर से गुज़रा हूं; दुनिया ने सिर्फ़ देखा और मेरे मुश्किल हालात की कहानियों का मज़ा लिया।” उन्होंने मांग की कि सरकार, लॉ-एनफोर्समेंट एजेंसियों और ह्यूमन राइट्स संगठन इस कथित घटना की तुरंत निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव के जांच करें, ज़िम्मेदार लोगों की पहचान करें और उन्हें सज़ा दें।###USA###UK###CANADA###PAK###QURESHI###NEWS###LAHORE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

