वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पंजाबी फिल्म फेयर अवॉर्ड से पहले ही बॉलीवुड-पंजाबी सिंगर यो-यो हनी सिंह को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सिंगर जसबीर सिंह जस्सी का कहना है कि शो एक अच्छी बात है, लेकिन वह एक बात का विरोध कर रहे हैं। “एक आदमी जिसे हम पूरी उम्र कहते रहे कि उसने हमारे बच्चों को नशे की तरफ धकेला, नशे के नाम और ब्रांड के नाम याद करवा दिए… वही यो-यो हनी सिंह वहां पर परफॉर्म करने जा रहा है। मुझे इस बात का दुख है। क्या हमारे पास कलाकार खत्म हो गए हैं?”
उन्होंने कहा कि इसके आयोजकों, सीएम पंजाब व डीजीपी पंजाब को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। एक तरफ पंजाब सरकार नशों के खिलाफ जंग लड़ रही है। दूसरी तरफ ऐसा सिंगर परफॉर्म करने आ रहा है।

