BIG-UPDATE…..आखिर. ईडी के अधिकारियों का इतने बड़े स्तर पर तबादला होने के पीछे क्या रही असल वजह…आप की राजनीति से क्यों जोड़ा जा रहा है ये मामला,  पढ़े, पूरी डिटेल रिपोर्ट..?

enforcement-directorate-file-image

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

प्रवर्तन निदेशालय के जालंधर जोनल कार्यालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सांसद अशोक मित्तल और मंत्री संजीव अरोड़ा से संबंधित हालिया छापों के बाद जालंधर यूनिट में 13 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस अचानक हुए बड़े फेरबदल से कार्यालय की कार्यप्रणाली प्रभावित हुई है और जांच की रफ्तार पर भी असर पड़ा है। सूत्रों के अनुसार, सामान्य वार्षिक प्रक्रिया में जहां एक स्टेशन से दो-तीन अधिकारियों का ही ट्रांसफर होता है, वहीं इस बार विभिन्न रैंक के 13 अधिकारियों को जालंधर से बाहर भेजा गया। इनमें कुछ अधिकारी ऐसे भी थे जिन्होंने हाल ही में जॉइन किया था। करीब उतनी ही संख्या में नए अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है, लेकिन उनके जॉइन करने में समय लग रहा है, जिससे फिलहाल स्टाफ की कमी बनी हुई है। 

इससे पहले जालंधर में तैनात वरिष्ठतम अधिकारी जॉइंट डायरेक्टर रवि तेवारी का तबादला चेन्नई कर दिया गया था। यह तबादला उस समय हुआ जब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके पुत्र रणिंदर सिंह को समन जारी किए गए थे। उनके स्थान पर दिनेश पुरुचुरी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जो मुख्य रूप से दिल्ली से कामकाज देख रहे हैं। फिलहाल जांच की निगरानी भी ईडी मुख्यालय, दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes