BIG UPDATE—-मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के किस कैफे पर हुई गोलीबारी..किस देश से जुड़ा है हमला, जानिए, पुलिस की जुबानी से……..?

COMEDIAN KAPIL SHARMA-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे में हाल ही में खोले गए ‘कैप्स कैफे’ पर गैंगस्टरों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफे पर कई राउंड गोलीबारी की गई। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि कथित तौर पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल के कार्यकर्ता और एनआईए की सूची में भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक, हरजीत सिंह लाडी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस ने जांच पूरी गहनता से आरंभ कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस शीर्ष अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किसी गैंग का यह काम है, फिर भी बिना जांच पूर्ण होने से पहले कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। 

67% LikesVS
33% Dislikes