SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.
पंजाब में 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं के खाते में आज (1 जुलाई) रुपए आएंगे। CM भगवंत मान अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से इसकी शुरूआत करेंगे। इसमें जनरल वर्ग की महिलाओं को 1 हजार और दलित (SC) वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए महीना मिलेंगे। पहली बार सरकार 3 महीने की राशि इकट्ठी देगी।
जनरल वर्ग की महिलाओं के खाते में 3 हजार और SC वर्ग की महिलाओं के अकाउंट में साढ़े 4 हजार रुपए आएंगे
जिसमें जनरल वर्ग की महिलाओं के खाते में 3 हजार और SC वर्ग की महिलाओं के अकाउंट में साढ़े 4 हजार रुपए आएंगे। CM मान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बैंकों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 12 बजे के बाद पैसे आने शुरू हो जाएंगे। 40 लाख महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। बाकी जिनका रजिस्ट्रेशन बाद में होगा, उन्हें भी यह राशि जुलाई महीने से ही दी जाएगी।

CM भगवंत मान ने कहा कि 40 लाख महिलाएं रजिस्ट्रेशन करवा चुकी हैं। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
करीब 8 महीने पहले सरकार ये वादा पूरा कर रही
आम आदमी पार्टी ने 2022 में चुनाव के वक्त ये वादा किया था कि सरकार बनने पर पंजाब में 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को 1-1 हजार रुपए महीना दिए जाएंगे। हालांकि 4 साल तक इसको सरकार लटकाती रही। अब 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे करीब 8 महीने पहले सरकार ये वादा पूरा कर रही है। इसी साल सरकार ने बजट में 9300 करोड़ रुपए रखे थे।
विपक्षी दल कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने कई बार सवाल उठाए
इस मामले में विपक्षी दल कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने कई बार सवाल उठाए कि ये स्कीम चुनाव देखकर लागू की जा रही है। इससे पहले के करीब साढ़े 4 साल का बकाया पैसा भी AAP सरकार को देना चाहिए। हालांकि AAP का तर्क है कि लोगों ने उन्हें 5 साल के लिए चुना था, इसलिए वह अपनी सरकार के टेन्योर में इसे पूरा कर रहे हैं।###USA###UK###CANADA######GOVT.MAHILA-PENSION-SCHEME-NEWS-UPDATE###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

