BIG-UPDATE….जग्गू लाया ‘PUNJAB’, सुरक्षा की चिंता को लेकर ‘HIGH-COURT’ का लिया शरण….ए-श्रेणी का है गैंगस्टर, जेल से चला रहा ‘NETWORK’

JAGGU-FILE-IMAGE-SNE

एडिटर-इन-चीफ विनय कोछड़.अमृतसर.चंडीगढ़। 

अभी-अभी सरकारी सूत्रों से जानकारी हासिल हुई कि देश का कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया को पंजाब लाया गया है। पता चला है कि उसे कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय जेल डिब्रूगढ़ (असम) से हवाई जहाज के माध्यम से पंजाब पुलिस द्वारा लाया गया। फिलहाल, उसे यहां पर काफी गोपनीय तरीके से लाया गया। उसके आने की किसी को भनक तक नहीं लगने दी गई। जग्गू के परिवार के बेहद करीबियों ने बताया कि जग्गू ने अपनी जान का खतरा बताते हुए, पंजाब एवं हरियाणा में याचिका दायर की। याचिका में पुलिस या फिर उनके प्रतिद्वंद्वी गैंग द्वारा एनकाउंटर करने की बात को अहम रखा गया है। इस पर सुनवाई कब होगी, इस पर अभी कुछ पता नहीं चला है। 

बता दें कि गैंगस्टर भगवानपुरिया के खिलाफ जिला अमृतसर, जिला बटाला पुलिस में खूब सारे आपराधिक मामले दर्ज है। सभी केस में उससे पूछताछ तथा पेशी के लिए जहां पर लाया गया है। एक रिकॉर्ड के मुताबिक, जग्गू के खिलाफ पूरे भारत में अलग-अलग थाना में 110 से ऊपर आपराधिक मामले दर्ज है। वह ए श्रेणी का गैंगस्टर माना जाता है। पूर्व में वह तथा लारेंस गैंग इकट्ठे काम करते थे। लेकिन, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के उपरांत दोनों के बीच अनबन हो गई तो वे लोग एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। 

कुछ समय पहले मां की कर दी गई थी हत्या

जग्गू की मां खुद राजनीति में सक्रिय थी। बताया जाता है कि वह गांव की सरपंच भी रह चुकी है। उनकी जान को खतरा मानते हुए, पुलिस द्वारा सुरक्षा भी दी गई। कुछ समय पहले वह अपने सुरक्षा कर्मी के साथ कार में सवार हो कर जा रही थी तभी एक मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात युवकों ने दोनों की गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि सुरक्षा कर्मी की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि, जग्गू की मां ने अस्पताल में इलाज दौरान दम तोड़ा था। 

..इस गैंग ने ली थी हत्या की जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि इस समय पंजाब में जग्गू तथा बंबीहा गैंग की आपस में रंजिश चल रही है। यहां पर भी इन दोनों गैंग को अवसर मिलता है तो एक-दूसरे को मौत के घाट उतारने की फिराक में रहते है। कुछ माह के भीतर जग्गू तथा बंबीहा गैंग के सदस्य आपसी गैंगवार में जान जान गंवा चुके हैं। अगले ही दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड कर मौत की जिम्मेदारी ले लेते है। यह एक प्रकार से पुलिस के लिए भी काफी बड़ा चिंता का विषय बना हुआ। इसी प्रकार जग्गू की मां तथा उनके सुरक्षाकर्मी की मौत की जिम्मेदारी भी बंबीहा गैंग ने ली थी। बकायदा सोशल मीडिया पर इस बात का जिक्र करते हुए भी साफ तौर पर लिखा था।

100% LikesVS
0% Dislikes