BIG-UPDATE…पहले FRIEND-SHIP..फिर LOVE..बाद में कर दिया ये कारनामा….अब प्रेमी को भेजा POLICE ने सलाखों के पीछे..जानेंगे, कहा का यह है पूरा मामला..?

RAPE VICTIM IMAGE CREDIT BY SNE NEWS

SNE NETWORK.MOHALI/CHANDIGARH.

दुष्कर्म पीड़िता। - Dainik Bhaskar

दुष्कर्म पीड़िता।

MOHALI की युवती से दुष्कर्म के नामजद आरोपी को मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कांगड़ा जिले के थुरल से अरेस्ट में लेने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।

पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया

मंडी पुलिस के अनुसार सदर थाना मंडी में इस मामले को लेकर 29 अगस्त, 2026 को अभियोग संख्या 248/2026 दर्ज किया गया था। मामले में पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया जा चुका है, जबकि उसका बयान न्यायालय के समक्ष भी दर्ज करवाया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी समीर को 2 अक्तूबर की रात थुरल, जिला कांगड़ा से हिरासत में लिया। इसके बाद आज 3 अक्तूबर को आरोपी को सिटी मंडी पुलिस चौकी लाया गया, जहां पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शारीरिक संबंध बनाए

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित पुलिस थाना सिविल लाइन्स से प्राप्त जीरो एफआईआर के माध्यम से सदर मंडी थाना पहुंचा था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने युवती को शादी का वादा कर मंडी लाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती का मोबाइल, नकदी और सोने के आभूषण लेकर जाने के आरोप

शिकायत में आरोपी पर युवती का मोबाइल, नकदी और सोने के आभूषण लेकर जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। मंडी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली किसी भी वीडियो या पोस्ट को बिना सत्यापन के आगे प्रसारित न करें। किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी मिलने पर सीधे पुलिस को सूचित करें। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि मामले में पुलिस जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी को 3 अक्तूबर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###MOHALI###RAPE###VICTIM###MANDI###HP###POLICE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###ITLAY###FRANCE###

100% LikesVS
0% Dislikes